Cricket News – अहमदाबाद की टीम के कप्तान बनने वाले हैं श्रेयस अय्यर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का सभी आईपीएल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. क्रिकेट प्रेमी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाता है लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले ही कुछ खिलाड़ी लखनऊ अहमदाबाद की टीम में पहुंच जाएंगे.

इसे लेकर काफी समय से कयास लग रहे हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा. अब इस मामले में बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि श्रेयस अय्यर अहमदाबाद की टीम के कप्तान बनने वाले हैं.

श्रेयस अय्यर पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. इस बार टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया. हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया पर ये भी खबरें आई थीं कि श्रेयस अय्यर रिटेन नहीं होना चाहते कप्तान बनना चाहते हैं.

इन बातों की पुष्टि तो नहीं हो सकी लेकिन अंततः अब श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं हैं. अब अहमदाबाद की टीम के कप्तान बनने की खबर आ रही है.

हालांकि उनके कप्तान बनने की पुष्टि अहमदाबाद की टीम के सभी मामले क्लीयर होने के बाद ही हो सकेगी. आपको बता दें कि अहमदाबाद की टीम का मालिकाना हक सीवीसी कैपिटल्स को मिला है.

सीवीसी कैपिटल्स के पास मालिकाना हक को लेकर कई आपत्तियां हूई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये आरोप लगे थे कि अहमदाबाद की टीम को खरीदने वाली सीवीसी कैपिटल का पैसा एक विदेशी कंपनी में लगा हुआ है.

यह विदेशी कंपनी सट्टेबाजी से जुड़ी कंपनी बताई जा रही है. सट्टेबाजी भारत में बैन है. सट्टेबाजी से जुड़ी कंपनी में इन्वेस्टमेंट कर रही सीवीसी कैपिटल्स को भला आईपीएल में हिस्सा लेने का मौका कैसे मिल सकता है.

विदेशी कंपनी से सीवीसी के जुड़ाव की जांच करने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल जीसी का गठन किया था. इसकी मीटिंग 3 दिसंबर को हुई. इसकी रिपोर्ट तीन-चार दिन में आने की उम्मीद है.

अब दावा ये भी किया जा रहा है कि जांच में अहमदाबाद को क्लीन चिट मिलने वाली है. इसकी घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है.

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जैसे ही सीवीसी कैपिटल्स को क्लीन चिट मिलेगी, वैसे ही श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपने का ऐलान हो जाएगा.

अब सभी क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है कि जल्द जांच रिपोर्ट आए नये कप्तान का चेहरा साफ हो सके.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।