Bollywood News – प्रीती ज़िंटा ने बच्चे के साथ शेयर की पहली तस्वीर, जल्दी ही इस फिल्म से करेंगी वापसी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रीती ज़िंटा हाल ही में दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रीती अपने एक बच्चे को सीने से लगाए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साथ ही में लिखा – बच्चों की डकार, कपड़े और ये दोनों बच्चे मुझे ये सब पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि प्रीती ज़िंटा हाल ही में सरोगेसी के ज़रिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं और उन्होंने ये न्यूज़ अपने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैन्स के साथ शेयर की। प्रीती के बच्चों के नाम है जिया और जय।
गौरतलब है कि प्रीती ज़िंटा ने अचानक 2016 में जीन के साथ शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। कुछ लोगों को तो उनकी शादी की खबर तब मिल पाई जब प्रीती ज़िंटा की शादी की तस्वीरें बाहर आ गईं। जीन ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं और उनकी मुलाकात प्रीती से एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी।
जल्दी होगी काम पर वापसी
प्रीती ज़िंटा काफी समय से परदे से दूर हैं लेकिन खबरों की मानें तो जल्दी ही उनकी काम पर वापसी हो सकती है। प्रीती ज़िंटा करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक कैमियो करती नज़र आने वाली हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।