National News – अब आम आदमी की पहुंच में होगी इलेक्ट्रिक कार, नितिन गडकरी ने की ये बड़ी घोषणा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* पेट्रोल-डीजल प्राइज की चिंता से मिलेगा छुटकारा
* भारत ईवी क्रांति की बढ़ रहा आगे
* एक सामान हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल व इलेक्ट्रिक कारों की कीमत
अब जल्द ही आपको पेट्रोल-डीजल प्राइज से मुक्ति मिलने वाली है. क्योंकि अब इलेक्ट्रिक कार अब आम आदमी की पहुंच में आने वाली है. इसके लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ये ऐलान किया है.
 कहा है कि उनकी बात इलेक्ट्रिक कार निर्रामाता कंपनियों से चल रही है. बात फाइनल राउंड में है. जल्द ही पेट्रोल-डीजल व इलेक्ट्रिक कारों की कीमत भारत में एक सामान हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि भारत ईवी क्रांति की ओर आगे बढ़ रहा है. जिसमें 250 स्टार्टअप व्यवसाय लागत प्रभावी ईवी प्रौद्योगिकी निर्माण में लगे हुए हैं.
दरअसल, देश में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत अभी आम आदमी की पहुंच से दूर है. लोग भारी-भरकम कीमतों के चलते फिलहाल इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने से कतरा रहे हैं. लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक पेट्रोल गाड़ियों की कीमत एक हो जाएगी. गडकरी का कहना है कि जल्द ही इस क्षेत्र में क्रांति आने वाली है.
गडकरी ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स FY21 एजीएम के सालाना सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘दो साल के अंदर, इलेक्ट्रिक व्हीकल की लागत उस स्तर पर आ जाएगी जो उनके पेट्रोल वेरिएंट के बराबर होगी.’ उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ईवी चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार करने के लिए काम कर रही है. गडकरी ने आगे कहा, ‘हम 2023 तक प्रमुख राजमार्गों पर 600 ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर रहे हैं.
गडकरी ने कहा कि ईवी की लागत अधिक है क्योंकि उनकी संख्या कम है. उन्होंने कहा कि भारत ईवी क्रांति की उम्मीद कर रहा है, जिसमें 250 स्टार्टअप व्यवसाय लागत प्रभावी ईवी प्रौद्योगिकी निर्माण में लगे हुए हैं. इसके अलावा, प्रमुख वाहन निर्माता ईवी उत्पादन की लागत में कटौती करने की कोशिश में शामिल हो गए हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी केवल 5% है लिथियम-आयन बैटरी की लागत भी घट रही है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।