National News – भाजपा ने बनाएं 53 लाख नए सदस्य

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान ने अब तक 53 लाख नए सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी बूथों में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी।

गुरुवार को सभी क्षेत्रों में नई सदस्यता का कुल आंकड़ा 53,40,345 हो गया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुल सदस्यता 3 करोड़ के पार पहुंच गई है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 29 अक्टूबर को लखनऊ में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की रैली में प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया था। पहले दिन रैली में ही भाजपा ने 17 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये थे। 40 दिन से चल रहे अभियान में कुल 53,40,345 नए सदस्य बना लिए हैं।

प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश मंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र में 1,470,041 नए सदस्य, कानपुर क्षेत्र में 1,095,203, काशी क्षेत्र में 425,765, गोरखपुर क्षेत्र में 583,522, पश्चिम क्षेत्र में 955,267 व ब्रज क्षेत्र में 810,547 नए सदस्य बने हैं।

12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलेगा। इस दौरान सभी 1 लाख 74 हजार बूथों पर पार्टी से नए सदस्य जोड़े जाएगें। दोनों ही दिन पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, निगम, बोर्ड के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज सद्भावना पाती टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।