Health News – क्या नए वेरिएंट ओमिक्रोन पर कारगर है कोरोना वैक्सीन?

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन इन दिनों दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सभी यह जानना चाहते हैं कि इस नए वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन कितनी कारगर होंगी, क्योंकि मौजूदा कोरोना वैक्सीन वुहान के शुरुआती स्ट्रेन को देखकर बनाई गई थी। वो इम्यून सिस्टम को वायरस के स्पाइक प्रोटीन की पहचान करने के काम आती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि ओमिक्रोन वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन कुछ कम प्रभावी है। लेकिन वैक्सीन से कोविड संक्रमण होने और गंभीर स्टेज तक पहुंचने से बचाव जरूर हो सकता है। हाल ही में ब्रिटेन की हेल्थ जर्नल लांसेट में छपी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में इस्तेमाल की जा रही 7 वैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रोन के खिलाफ कारगर है। इनमें नोवावैक्स, मॉडर्ना, कोवैक्सीन, कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल हैं। कई देशों में वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगाई जा रही हैं और भविष्य में हमारे देश में भी लगने की संभावना है।
मॉडर्ना के सीओई ने 2022 के शुरुआती महीनों तक ओमिक्रोन की एमआरएनए वैक्सीन तैयार करने की घोषणा की है। फाइजर और बायोएनटेक कंपनी ने नई वैक्सीन 100 दिन में तैयार करने का दावा किया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने भी डायरेक्टर जनरल कंट्रोलर ऑफ ड्रग्स ऑफ इंडिया से भी वैक्सीन बनाने की अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि जल्द ही ओमिक्रोन की नई वैक्सीन भी आ जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।