National News – यूपी में सपा नेताओं के खिलाफ IT की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक दर्जन से ज्यादा नेता शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी की। आईटी ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में सपा के ‘फाइनेंसरों’ के आवासों पर धाबा बोल दिया।

जिसमें आगरा के मनोज यादव लखनऊ में जैनेंद्र यादव सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा नेता शामिल हैं।

जिस-जिस व्यक्ति के यहां छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, उन स्थानों पर भारी पुलिसफोर्स तैनात है। इनकम टैक्स विभाग की टीम सुबह-सुबह लखनऊ के जैनेंद्र यादव, मैनपुरी के मनोज यादव और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के घर पहुंची। राजीव राय के आवास पर टीम ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई की।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बावल बढ़ने की आशंका के चलते भारी पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया है। कार्रवाई स्थलों पर भारी पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं मनोज यादव के आवास पर 12 गाड़ियों के काफिले के साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची। मनोज यादव RCL ग्रुप के मालिक हैं। उनसे 2 घंटे से लगातार अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।