National News – संसद में सरकार को श्राप देकर जया बच्चन हुईं ट्रोल, बीजेपी सांसदों पर जमकर बरसीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

संसद में सोमवार को काफी गहमागहमी देखने को मिली. जया बच्चन भाजपा सांसदों पर जमकर बरसीं. दरअसल, राज्यसभा में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा चल रही थी.

इस दौरान जया बच्चन का भयंकर गुस्सा देखने को मिला. उनका गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने सरकार को बुरे दिन आने तक का श्राप दे दिया. उन्होंने सांसदों से कहा कि आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं, अगर आपका यहीं रवैया रहा तो आपके बुरे दिन बहुत जल्द आएंगे.

नारकोटिक्स बिल पर बोलने के दौरान जब उन्हें बीच में रोका गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि आप बात ही मत करने दो, सदन में भी न बैठें, गला ही घोंट दीजिए हमारा आप लोग. इसपर संसद के किसी सदस्य ने उनपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वह और भी भड़क गईं. उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए, कोई किसी को लेकर व्यक्तिगत रूप से टिप्पणी कैसे कर सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी के भी दिल में अपने साथियों के लिए और साथ ही बाहर बैठे सांसदों के लिए कोई सम्मान नहीं है. आपके बुरे दिन आएंगे, मैं शाप देती हूं.

अब सोशल मीडिया पर जया बच्चन के इस बयान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ट्विटर पर #JayaBachchan ट्रेंड करने लगा है. लोग तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं और खूब मजे ले रहे हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।