Indore Police News – साइबर सेल ने गम हुए 411 मोबाइल फ़ोन आवेदकों को लौटाए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 
पुलिस की जमकर प्रशंसा 
Indore News. पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से गुम मोबाइल बरामद किए हैं। 411 मोबाइल आवेदकों के हवाले किए हैं। आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा के निर्देशन में पुलिस द्वारा संचालित की जा रही सिटीजन कॉप की एंड्रॉयड फोन एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिस पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए।
निर्देश के पालन में अपराध शाखा (साइबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 की शिकायतों का निराकरण कर गुम मोबाइल फोन इंदौर तथा प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों में चल रहे थे उन्हें बरामद किया गया। लगभग 411 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिसमें हजारों रुपए की कीमत के महंगे मोबाइल भी शामिल है। उपरोक्त मोबाइल फोन आवेदकों को बुलाकर उन्हें सौंप दिए हैं। मोबाइल फोन मिलते ही लोगों ने पुलिस की जमकर प्रशंसा की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।