Health News – कोरोना मरीजों के उपचार की अनूठी पहल – टेलीमेडिसिन की सुविधा के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Health News. इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की सुविधा के लिये अभिनव पहल की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर इन्दौर में जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर स्थापित किया गया है। यह सेंटर एसजीएसटीआईएस में बनाया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस सेंटर की जवाबदारी एकेवीएन के महाप्रबंधक रोहन सक्सेना को सौंपी हैं। इस सुविधा के माध्यम से मरीजों को इलाज और अनेक महत्वपूर्ण जानकारी टेलीफोनिक रूप से प्राप्त होगी। साथ ही होम आइसोलेशन के मरीजों का इलाज भी इसी सेंटर के माध्यम से उपलब्ध रहेगा।
कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर स्थापित यह अत्याधुनिक कमाण्ड सेंटर प्रतिदिन 24 घंटे लगातार कार्य करेगा। रोहन सक्सेना ने बताया कि इस सेंटर में 1075 हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे, साथ ही यहां से कोरोना के इलाज के लिये अधिकृत अस्पताल, रिक्त बेड्स आदि के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
इसी तरह टेली मेडिसीन की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। वाट्सअप नम्बर भी शीघ्र ही जारी किया जायेगा। होम आइसोलेशन की अनुमति देने से पहले एक टीम उनके घर जाएगी और मरीज तथा उसके घर का परीक्षण करेंगे। घर में पर्याप्त जगह रहने और कम लक्षण होने या अलाक्षणिक होने पर मरीज को होम आइसोलेशन की अनुमति मिलेगी। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी के लिये इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन दो बार ऑडियो और वीडियो कॉल किया जायेगा। मरीज से चर्चा कर उनकी स्थिति पता की जायेगी। होम आइसोलेशन में मरीजों को घर पहुंचकर एक मेडिकल किट दी जायेगी जिसमें सात दिन की दवाईयां रहेंगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।