MP News – राज्यपाल के लिए बोले सज्जन वर्मा- “ऐसी जिंदगी से तो मौत भली”

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

MP News. कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल को लेकर विवादित बात कही है। राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सज्जन वर्मा ने राज्यपाल पर निशाना साधा। वे नेमावर से पदयात्रा कर आई आदिवासी लड़की के समर्थन में वहां पहुंचे थे।

देवास के नेमावर में हुए नरसंहार के बाद आदिवासी परिवार की जीवित बची इकलौती बेटी भारती मंगलवार को भोपाल पहुची। भारती ने न्याय के लिये एक जनवरी से पदयात्रा शुरू की थी और 200 किलोमीटर तक पैदल चल राज्यपाल के पास ज्ञापन देने पहुंची थी। इसी बीच में मुख्यमंत्री ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही थी लेकिन भारती पदयात्रा करती रही। राजभवन पहुंचने के बाद उसको कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देकर राज्यपाल से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। वहां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने राज्यपाल द्वारा बच्ची से ना मिले जाने को लेकर कहा कि “हमें लग रहा था कि आदिवासी वर्ग के राज्यपाल आदिवासी बेटी की बात जरूर सुनेंगे। लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने मिलने से ही इनकार कर दिया। ऐसी जिंदगी से तो मौत भली।” उनका यह बयान सामने आते ही बीजेपी ने पलटवार किया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है जो उचित नहीं है।

क्या है नेमावर हत्याकांड मामला!

देवास जिले के नेमावर में 17 मई 2021 को भारती कास्डे ने अपनी बहन रूपाली, ममता, दिव्या, पूजा और पवन के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। 27 मई 2021 को इस मामले में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने 30 जून 2021 को मनोज कोरकू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि पांचों को 13 मई को खेत पर बुलाकर हत्या की गई थी। इसके बाद 10 फीट गहरे गड्ढे में उनकी लाश को ठिकाने लगा दिया गया। इस खुलासे के बाद राजनीति गरमा गई थी। आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर जयस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस ने सरकार को घेरा था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।