Education News – कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होने की सम्भावना- गृहमंत्री ने दिए संकेत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हाई कोर्ट में लगी याचिका की सुनवाई पर फैसला आज 10 बजे
Education News. मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं इस बार भी ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन हो सकती है। मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कॉलेज छात्रों के साथ साथ कुछ साथी विधायकों ने भी कॉलेज कीपरीक्षाएं ऑनलाइन मोड में करवाने की मांग की है। शिवराज सरकार सदैव की तरह विधायकों की इस मांग पर भी गंभीरता से विचार करेगी।

छात्रों की मांग है कि जब ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जा रही है तो ऑफलाइन परीक्षा लेना पूरी तरह से अनुचित है।कई छात्र दूसरे जिलों से आते है ऐसे में यात्रा के दौरान कोरोना का खतरा बढ़ सकता है, छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य को देखते हुए परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जानी चाहिए। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को अपनी व्यवस्था अनुसार परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दे कि डीएवीवी की परीक्षा ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करवाने हेतु इंदौर हाई कोर्ट में लगी रिट पिटिशन की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, आज सुबह 10:00 बजे इस मामले पर फैसला आएगा. पर सबसे बड़ी असमंजस की बात यह है कि परीक्षा भी आज से ही शुरु हो रही है जिससे कि छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति है कि हमें आज की एग्जाम ऑफलाइन देना है या ऑनलाइन देना है.
 
डीएवीवी के संशोधित दिशा निर्देश
 
1. जो विद्यार्थी कोविड-19 के संक्रमण की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं अथवा जो विद्यार्थी कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अपने शहर (निवास स्थान) से परीक्षा केन्द्र जाने में असमर्थ है उनके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से परीक्षा आयोजन की व्यवस्था की जावेगी।
 
2. उपरोक्त व्यवस्था सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों के लिये लागू होगी जो विद्यार्थी परीक्षाकाल के दौरान कोविड-19 के संक्रमण होने का प्रमाण-पत्र अपने महाविद्यालय में प्रस्तुत करेंगे। शेष दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।