Indore News – यातायात पुलिस ने इंदौर के वाहन चालकों / मालिकों से की अपील, देखें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर ट्रैफिक न्यूज़. यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर वाहन चालकों/मालिको से यह अनुरोध करती है की वाहन की नम्बर प्लेट पर वाहन पंजीयन नंबर के अलावा अन्य कुछ लिखवाना गैरकानूनी है।
नंबर प्लेट पर फ़ैशन और रुतबा दिखाने के रूप में लिखाया  जाने वाला कोई भी शब्द, कलाकृति कानूनन अपराध है।
समय-समय पर प्रशासन और पुलिस इस पर कार्यवाही भी करती है, एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमें इन सब चीजों को नही लिखावाना चाहिये।इन सब की जगह निर्धारित मानदंडों के रूप में ही लिखवाना चाहिए।
मोटर यान अधिनियम, 1988 के नियम 51 में पंजीकरण चिन्ह के अक्षरों और अंकों की माप और भिन्न-भिन्न अक्षरों अंकों के बीच छोड़ा जाने वाला स्थान व समतल धरातल के किनारे की जानकारी दी गयी है।
नियम के  मुताबिक नंबर प्लेट पर रोमन या अरेबिक फॉन्ट में ही नंबर लिखवा सकते हैं, नंबर साफ-साफ और स्पष्ट लिखा होना चाहिए ताकि वो दूर से ही नजर आए, किसी भी दूसरे फॉन्ट से आड़े-तिरछे नंबर लिखवाना गैरकानूनी है, स्टायलिश फॉन्ट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए । मोटर व्हीकल एक्ट के नियम नंबर 50 और 51 में इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है ।

बाइक और कार के साथ दूसरी गाड़ियों के नंबर प्लेट को लेकर खास नियम हैं,  इसमें 70 सीसी से नीचे की बाइक के नंबर प्लेट में फॉन्ट की लंबाई 15 एमएम, चौड़ाई 2.5 एमएम और नंबर या अक्षर के बीच में 2.5 एमएम की खाली जगह होनी चाहिए, अगर 70 सीसी से ज्यादा की बाइक या थ्री व्हीलर होता है तो नंबर वाले फॉन्ट की लंबाई 30 एमएम, चौड़ाई 5 एमएम और नंबर या अक्षर के बीच 5 एमएम का गैप होना चाहिए।

500 सीसी के नीचे की बाइक या थ्री व्हीलर में नंबर के फॉन्ट की लंबाई 35 एमएम, चौड़ाई 7 एमएम और दो नंबर या अक्षर के बीच 5 एमएम का गैप होना चाहिए, 500 सीसी के ऊपर के सभी बाइक और कार की नंबर प्लेट में नंबर की लंबाई 65 एमएम, चौड़ाई 10 एमएम और नंबर या अक्षर के बीच 10 एमएम का गैप होना चाहिए ।

प्रायवेट वाहनों की नम्बर प्लेट का बैकग्राउंड सफेद व नम्बर/अक्षर ब्लैक रंग से लिखे जाना चाहिए। कमर्शियल वाहनों की नम्बर प्लेट का बैक ग्राउंड पीला रंग व अक्षर/अंक ब्लैक से लिखा जाना चाहिए ।
इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में यदि प्रायवेट वाहन है तो नम्बर प्लेट का बैकग्राउंड हरा व अंक/अक्षर सफेद रंग से लिखे जाना चाहिए व कमर्शियल उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की नम्बर प्लेट का बैक ग्राउंड हरा व अक्षर/अंक पीले रंग से लिखे जाना चाहिए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।