कई लोगों ने नगर निगम की मुनादी के बाद दुकानें हटा ली
इंदौर। कल्याण मिल पुल चौड़ा नया बन जाने के बाद इस सड़क को 104 फुट चौड़ी करने का लोग विरोध करने लगे हैं फिर भी कुछ समझदार लोगों ने इंदौर को स्मार्ट सिटी के रूप् में देखने के लिए अपनी दुकानें हटा ली है।
कुछ लोग महाकाली मंदिर के आसपास अपनी दुकानें हटा रहे हैं। ऐसे दुकानदार अपने लिए दूसरी जगह दुकानों की मांग कर रहे हैं।
ताकि परिवार का भरण पोषण करने के लिए रोजगार चलता रहे। कल्याण मिल रोड पर कुलकर्णी भट्टा के दूसरे छोर पर भी दुकानें हटाने की मुनादी की गई। लोगों ने स्वेच्छा से सड़क के लिए जगह देने की अपील की गई।
कई लोग हटने को तैयार हैं तो कुछ गिने चुने लोग सड़क चौड़ी करने का विरोध कर रहे है।
// सड़क चौड़ी हो गई लेकिन पाटनीपुरा का पुल नहीं //
लोगों का कहना है कि पाटनीपुरा मालवा मिल पर नगर निगम ने 8 साल पहले सड़क को तो चौड़ी करवा दी लेकिन पुल को आज तक चौड़ा नहीं किया।
पुल के सहारे फिर लोग कब्जा जमाने लगे हैं। यह पुल कब चौड़ा होगा इसका जवाब नगर निगम प्रशासन के पास नहीं है। इंदौर नगर निगम पैसों की कमी के चलते पुलों का निर्माण टालता रहता है।


