Crime News Indore – क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक्सपायरी डेट के कॉस्मेटिक सामान वाले गोडाउन को सील कर 15 लाख रुपए का माल जब्त किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आप बाजारों से ब्रांडेड कंपनी का सामान लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है क्योंकि इंदौर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि एक्सपायरी डेट के कॉस्मेटिक सामान की पैकिंग कर उन्हें बाजारों में बेच देता था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट को गोडाउन से जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को क्राइम ब्रांच ने एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक्सपायरी डेट का सामान बनाने वाले गोडाउन पर छापा मारा।

जहां से भारी मात्रा में ब्रांडेड कम्पनियों के एक्सपायरी डेट के कॉस्मेटिक सामान बरामद हुए। आरोपी एक्सपायरी कास्मेटिक की री-पैकिंग कर कम्पनियों के प्रोडक्ट जैसे पतंजलि, डेटोल, जेसमीन, संतूर, पार्क एवेन्यू , इंडिका हेयर डाई को बाजार में बेच रहे थे।

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की संयुक्त कार्रवाई में गोडाउन संचालक को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्रांच) गुरू प्रसाद पाराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एरोड्रम क्षेत्र छोटा बांगडदा रोड, सांवरिया नगर इंदौर मे स्थित गोडाउन से ब्रांडेड कम्पनियों के एक्सपायरी डेट के कास्मेटिक सहित अन्य प्रोडक्ट्स को रीपैकिंग कर शहर की दुकानों पर बेच रहा है। गोडाउन की तलाशी लेने पर वहां से भारी मात्रा में पतंजलि, डेटॉल, इंडिका जैसी ब्रांडेड कंपनियों के एक्सपायरी डेट के कॉस्मेटिक समान, बोतल व पैकेट्स आदि मिले। पुलिस द्वारा गोडाउन संचालक गिरीश जैन पिता प्रकाशचंद जैन को पकड़ा है। वही क्राइम ब्रांच ने गोडाउन को सील कर 15 लाख रुपए का माल जब्त कर लिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।