National News – भारतीय कंपनी TCS ने रचा इतिहास! अमेरिकन कंपनी IBM को पीछे छोड़ दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दुनियाभर के IT सर्विस सेक्टर में दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 की रिपोर्ट के मुताबिक, IT सर्विसेज 25 रैंकिंग में IT कंपनी इंफोसिस भी जगह बनाने में कामयाब रहीं. इंफोसिस तेजी से ग्रोथ करने वाला ब्रांड बना. देश की चार अन्य टेक कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं. कुल मिलाकर दुनियाभर में तेजी से बढ़ने वाली 10 बड़े IT सर्विसेज ब्रांड में सभी 6 बड़े भारतीय ब्रांड शामिल हैं। ये रैंकिंग 2020-22 की है. IT सर्विसेज से जुड़ी इस रैंकिंग में एसेंचर पहले स्थान पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, एसेंजर की ब्रांड वैल्यू 36.2 बिलियन डॉलर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकन IT कंपनी IBM रैंकिंग में चौथे स्थान पर चली गई. भारत की IT कंपनियों को सबसे तेज बढ़ोतरी 2020 से 2022 के बीच मिली है, जो 51% के आसपास है.

TCS के लिए इतनी बड़ी कमाई का ये पहला मौका है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में TCS की ब्रांड वैल्यू 1.844 अरब डॉलर बढ़कर 16.786 अरब डॉलर यानी करीब 1.26 लाख करोड़ रुपए हो गई है. कंपनी ने बताया कि IT सर्विसेज फर्म TCS ने साल 2021 में 25 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया. ब्रांड फाइनेंस के CEO और प्रेसिडेंट, डेविड हैग ने कहा कि TCS पहली बार इस सेक्टर में दूसरा सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बना है. ये कंपनी IT सर्विसेज की रैंकिंग में लगातार सुधार कर रही है. TCS ने पिछले साल अपनी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को मजबूत किया. लगातार होने वाले निवेश की वजह से कंपनी ने ये मुकाम हासिल किया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।