Crime News Indore – नाबालिग से दुष्कर्म में इंदौर शहर के दो प्रतिष्ठित लोगों का काला चेहरा आया सामने 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

indore crime news.म प्र. के इंदौर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने एक कारोबारी और स्टील कंपनी के सीईओ के खिलाफ केस दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरा आरोपी फरार है।

दोनों आरोपी नाबालिग लड़की के घर जाकर दुष्कर्म करते थे। उसे नशीली और गर्भनिरोधक गोलियां भी खिला देते थे। पुलिस ने मंगलवार रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि आरोपी दिनेश गोयल निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी और अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है।
नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था।
उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो मां का अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद मां की गैरमौजूदगी में वह कई बार घर आया और गलत काम किया।
 
वहीं वर्ष 2021 में अनिल ने अपने साथ नाबालिग के घर पर दिनेश गोयल को भी लाना शुरू कर दिया। वह भी गलत काम करने लगा। इसके बाद घबराई किशोरी ने मां को इस बारे में बताया और मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
 
पुलिस ने बताया कि दिनेश एक स्टील कंपनी में सीईओ जैसे अहम पद पर है। जबकि अनिल कारोबारी है।
देर रात पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया जिसके बाद दोनों आरोपियों पर पास्को एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी अनिल सिंघल को हिरासत में ले लिया है, वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।