Indore News –  प्रत्येक बूथ पर भाजपा का विस्तार ही ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि : मुरलीधर राव

sadbhawnapaati
7 Min Read

सांवेर विधानसभा के ग्राम तराना के बूथ क्रमांक 85 पर विस्तारक बनकर पहुँचे प्रदेश प्रभारी

धर्माचार्यो का सम्मान भी किया, शक्ति केंद्र विस्तारकों से ली योजना की जानकारी
इंदौर। बूथ समिति में सभी वर्गों का समावेश होना चाहिये। गाँव में जो भी समाज का प्रतिनिधित्व करते है, उनको शामिल करना चाहिए। युवा और महिलाओं का भी प्रतिनिधित्व समिति में हो, इसकी भी चिंता करना है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा, महिलाओ, किसानों, वरिष्ठजनों और हर वर्ग में एक आशा का भाव है, इसलिए बूथ स्तर पर बनने वाली समिति में भी सभी का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी आप सबकी आशाओ पर खरा उतरेगी, और आने वाले कई वर्षों तक आपकी सेवा करती रहे इसके लिए भाजपा का हर बूथ पर विस्तार हो, यही कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने इंदौर ग्रामीण की सांवेर विधानसभा के ग्राम तराना में बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री राव बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत बूथ क्रमांक 85 पर पहुंचे थे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बुधवार को बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले के प्रवास पर थे।
श्री राव ने इंदौर में प्रातः प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त कर उनकी माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
गत दिनों सुश्री उषा ठाकुर की माताजी का देहांत हो गया था। श्री राव ने यहां से पार्टी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लाइव सुना।
जिसके पश्चात सांवेर पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर धर्माचार्यो का सम्मान कर कार्यकर्ताओं से भेंट की। ग्राम धनखेडी में श्री राव ने जिला पदाधिकारियों एवं नगर मंडल के शक्ति केन्द्र प्रभारियों से चर्चा की।
यहां से प्रदेश प्रभारी बूथ विस्तारक के रूप में पार्टी नेताओं के साथ टै्रक्टर से ग्राम तराना पहुँचकर बूथ क्रमांक 85 की बूथ समिति की बैठक में भाग लिया।
श्री राव ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश सिंह धनखेडी के निवास पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। मुरलीधर राव ने इंदौर नगर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति समूह से चर्चा की।
बूथ विस्तारक विष्णु तिवारी के निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। देवी अहिल्या मंडल के मंडल अध्यक्ष गजानंद गवाड़े के निवास पहुंचकर भोजन किया।
राव कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नेता मेघराज जैन के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। प्रदेश प्रभारी होटल रेडीसन में आयोजित बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत विधानसभा 1, वार्ड 3 के बूथ क्रमांक 279 की बैठक में शामिल हुए।

हम विश्व का सबसे बडा दल बनें क्योंकि हमारा केन्द्र बिन्दु कार्यकर्ता


प्रदेश प्रभारी श्री राव ने बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे कई राजनैतिक दल है उनमें से कुछ आजादी के पहले से है।
10-10 साल जेल में रहे नेताओ ने इन पार्टी को चलाया, लेकिन आज वे दल कार्यकर्ताओ के हाथों से फिसलकर परिवार विशेष की पार्टी हो गयी है। वहीं कई राष्ट्रीय दल है, जो जाति विशेष का दल बनकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी राजनैतिक यात्रा एक छोटी सी पार्टी के रूप में शुरू हुई थी, कल्पना, संकल्प और राष्ट्र के उद्धार के लिए, रामराज्य की स्थापना का लक्ष्य लेकर चले थे, धीरे धीरे पूरे भारत और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल बने, क्योंकि ये आज भी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके कार्यकर्ता है।

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद भी बूथ पर प्रवास कर रहे है


मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसके मालिक कार्यकर्ता है। देश में अन्य कोई दल नही जो कार्यकर्ताओं पर आधारित हो, इसलिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन विस्तार में लगा दिया, ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली कोई पार्टी है तो वो भाजपा है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ऐसे ही महान तपस्वी थे, जिन्होंने पार्टी को सींचने का काम किया। अपना पूरा जीवन उन्होंने संगठन के विस्तार में लगा दिया। वे देश के लिए जब घर से निकले, फिर कभी घर नहीं लौटे।
आज ठाकरे जी का नाम लेकर 20 हज़ार कार्यकर्ता 20 लाख घंटे बूथों पर प्रवास कर रहे है। यही भाजपा की ताकत है।
उन्होंने कहा कि कोविड के संक्रमण के बावजूद कार्यकर्ता बूथ पर रहकर भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतना ही हमारा लक्ष्य नही है। पार्टी हर बूथ पर मजबूत हो, बूथ तक हमारी सरकार की योजनाएं पहुँचे।
प. दीनदयाल जी का अंत्योदय का सपना साकार हो और कार्यकर्ताओ में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास हो, इसके लिए हम बूथ तक प्रवास कर रहे है।
उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद और हमारे सभी जनप्रतिनिधि भी बूथ पर प्रवास कर रहे है।
बूथ क्रमांक 85 पर आयोजित कार्यक्रम में नगर प्रभारी तेजबहादुर सिंह, चिंटू वर्मा, सुनील तिवारी, कैलाश चौहान, मुकेश चौहान, वीरेंद्र आंजना, श्रीमती वीणा पटेल, दिलीप चौधरी, माखन मंडले, घनश्याम नारोलिया सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share This Article