Sports News – अन्ना दुराई टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
इन्दौर। अन्ना दुराई ने इन्दौर प्रेस क्लब में खेली जा रही वरिष्ठ पत्रकार अतुल लागू की स्मृति में आयोजित टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।
अन्ना ने एकतरफा सेमीफायनल में अरविंद तिवारी को हराया। अब उन्हें खिताब के लिए राजेश ज्वेल से शुक्रवार को भिड़ना होगा।
पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की टेबल टेनिस स्पर्धा के बुधवार को हुए सेमीफायनल में अन्ना दुराई ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए अरविंद तिवारी को सीधे गेमों में 2-0 से हराया।
अन्ना के जबरदस्त डिफेंस को भेदने में तिवारी नाकाम रहे और उन्होंने गलतियां करते हुए कई नकारात्मक अंक दिए। शुक्रवार को फाइनल में अन्ना का मुकाबला ज्वेल से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में रफी मोहम्मद शेख को हराया था।
फाइनल से पहले तीसरे स्थान के लिए अरविंद तिवारी का मुकाबला रफी मोहम्मद शेख से होगा।

सिराज और सतीश कैरम सेमीफाइनल में आमने-सामने

जीवन साहू की स्मृति में खेली जा रही कैरम स्पर्धा में सिराज अहमद ने कड़े मुकाबले में हेमंत शर्मा को 22-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला सतीश गौड़ से होगा।
सतीश गौड़ ने राजेश ज्वेल को 25-5 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई। जयराज सिंह उज्जैनी ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में प्रवीण सावंत को एकतरफा मुकाबले में 25-1 से मात दी।
अमित त्रिवेदी ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। इससे पूर्व खेले गए प्री क्वार्टर फायनल मुकाबले में सिराज अहमद ने जीतू शिवरे को 25-8 से हराया। गुरुवार को स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सिराज अहमद का सामना सतीश गौड़ से तथा अमित त्रिवेदी का मुकाबला जयराज सिंह उज्जैनी से होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।