Religion news – वसंत पंचमी पर ‘सत्तन गुरूजी’ का सम्मान करेगा इंदौर प्रेस क्लब 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

5 फरवरी को सरस्वती पूजन व अनुष्ठान भी 

इन्दौर। ऋतुओं के राजा वसंत का आगमन मन में नई ऊर्जा का संचार करता है। वसंत पंचमी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इंदौर प्रेस क्लब द्वारा मां सरस्वती की पूजा एवं अनुष्ठान का आयोजन कर रहा है।
इस अवसर पर सरस्वती पुत्र, राष्ट्रकवि सत्यनारायण शर्मा ‘सत्तन गुरुजी’ का अभिनंदन भी किया जाएगा।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर 5 फरवरी को प्रात: 11.30 बजे से हवन एवं पूजन आरंभ होगा।
साथ ही हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा महाकवि प्रदीप सम्मान 2021 से सत्यनारायण ‘सत्तन’ को सम्मानित किया गया है।
इंदौर गौरव होने के नाते इंदौर प्रेस क्लब सत्तन गुरूजी का अभिनंदन करेगा। कार्यक्रम उपरांत प्रेस क्लब परिसर में ही प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।