Crime News Indore – ड्रग्स मामला: इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

एयर होस्टेस के जरिये होता था अवैध कारोबार

Indore Crime News. इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे को लेकर चलाए जा रहे है अभियान में फरार चल रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्त में लिया है जो एयर होस्टेस के माध्यम से मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे।

बता दे कि पहले पुलिस ने एक करोड़ रुपए 10 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की थी और अब इस मामले में इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए आरोपी चेन्नई और हैदराबाद के रहने वाले हैं।

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा पूर्व में एयर होस्टेज महिला को 1 किलो 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये थी उसे गिरफ्त में लिया था।

पूछताछ में पुलिस को कई आरोपियों के बारे में पता चला था। एयर होस्टेज से पूछताछ के बाद इंदौर और मंदसौर सहित अन्य क्षेत्रों तीन आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया था।

इन्ही आरोपियों से पूछताछ में चेन्नई और हैदराबाद से जुड़े हुए ड्रग माफियाओं की जानकारी मिली थी जिसमें पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों पर तीन – तीन हजार का इनाम घोषित किया था।

बता दे कि पुलिस लगातार ड्रग माफिया रवि शंकर और राजू सुब्रमण्यम की तलाश कर रही थी।

इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी इंदौर के पटेल ब्रिज के पास किसी को ड्रग सप्लाय करने के किये खड़े है सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को अपनी गिरफ्तार किया है।

वही पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वो एयर होस्टेज को ड्रग की सप्लाय करते थे जिसके बाद महिला मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तस्करी करती थी।

इधर, हैदराबाद और चेन्नई के रहने वाले ड्रग माफियाओं के कनेक्शन मुंबई से भी जुड़े होना पाये गए है जो कि मंदसौर और इंदौर सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अपना नेटवर्क फैला चुके थे।

क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी धनेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है आने वाले समय में पूछताछ में कई और बड़े नामो के खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।