हमारा लक्ष्य:- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात
इंदौर. दिनांक 06.02.2022 को यशवंत रोड चौराहे पर उपनिरीक्षक मलखान सिंह चंदेल, आरक्षक 3705 पूरन शाक्यवार , सैनिक 594 मुनेश, आरक्षक 1097 सिद्धार्थ शाम को यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान 5:00 बजे बम्बई बाजार जवाहर मार्ग तरफ से यशवंत रोड चौराहे तरफ एक सिटी वेन क्रमांक MP-09-T-4176 लहराते हुए आती दिखी.
उसे रोकने पर पाया की सिटी वेन चालक शराब के नशे मे मद्होश था, यातायात प्रबंधन पुलिस टीम ने वाहन को रोका व व्यवस्थित खडा करवाकर, ब्रीथ एनालाइजर मशीन द्वारा चेक करने पर शराब की मात्रा 100ml पर 185.6mg पायी गयी, चालक का विधिवत कोर्ट चालन बनाया व वेन को जप्त कर क्रेन की मदद से थाने पर खड़ा किया गया।
कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को भो सुरक्षित रखें।