Bollywood News – रणबीर कपूर और संजय दत्त की डकैत ड्रामा शमशेरा, 22 जुलाई को थिएटर में 3 भाषाओं में होगी रिलीज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. यशराज फ़िल्म्स प्रोडक्शन के तहत बनी रणबीर कपूर और संजय दत्त की शमशेरा की रिलीज डेट फ़ाइनली अनाउंस कर दी गई है । मेकर्स ने आज शमशेरा के टीजर के साथ फ़िल्म की रिलीज डेट अनाउंस की ।

डकैत ड्रामा शमशेरा में रणबीर कपूर और संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर भी नजर आएंगी । रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

रणबीर कपूर की शमशेरा की रिलीज डेट

रिलीज किए गए टीजर में सबसे पहले संजय दत्त नजर आते हैं जो कि शमशेरा का इंट्रोडक्शन देते हैं । फ़िर वाणी कपूर भी इस टीजर में नजर आती हैं और शमशेरा के बारे में बोलती हैं ।

इसके बाद रणबीर अंधेरे में बैठे नजर आते हैं और शमशेरा के बारे में दर्शकों से गुफ्तगू करते हैं ।

संजय दत्त फिल्म शमशेरा के बारे में कहते हैं- ‘ये कहानी है उसकी, जो कहता था कि गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती- न गैरों की न ही अपनों की ।’ इसके बाद वाणी कहती हैं- ‘ये कहानी है उसकी जिसे बाप की विरासत में आजादी का सपना मिला ।’

इसके बाद रणबीर कपूर कहते हैं- ‘मगर आजादी तुम्हें कोई देता नहीं, आजादी छीनी जाती है । कर्म से डकैत, धर्म से आजाद ।’

फ़िल्म की कहानी आजादी से पहले के समय के एक डकैट की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है ।

इस फ़िल्म में रणबीर एक डकैत की भूमिका में नजर आएंगे । वहीं संजय दत्त नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे । और वाणी कपूर रणबीर के अपोजिट नजर आएंगी ।

उम्मीद लगाई जा रही है कि वाणी भी इस फ़िल्म में एक्शन सीन करती हुईं नजर आएंगी । इन तीनों के अलावा फ़िल्म में आशुतोष राणा, रॉनित रॉय और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।

22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शमशेरा 3 भाषाओं में रिलीज की जाएगी- हिंदी, तमिल और तेलुगू ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।