Crime News – 10 साल की बच्ची से भाई ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

धार। जिले में 10 साल की बच्ची से उसके ताऊ के लड़के ने रेप का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है की नाबालिग बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकाल रहा था। बच्ची की मां के ने उससे पूछा यह किसने किया तब बच्ची ने बताया कि भाई ने उसके साथ गलत किया है, लेकिन पिता ने बात दबा दी। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर और पुलिस को बताया कि बच्ची को खेलते वक्त सरिया लगा है। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छिपाने के कारण बच्ची के पिता और ताऊ को भी हिरासत में लिया है।

घटना बंजारी गांव की बताई जा रही है जहाँ बच्ची की मां 15 फरवरी को वह किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में वह बच्ची अपने बड़े पापा के घर टीवी देखने के लिए चली गई। दोपहर 2 बजे वह अपने घर लौटी तब उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। मां ने पूछा तो उसने बताया कि भाई ने उसके साथ गलत हरकत की है। उसने पति को यह जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोगों के कारण मामला छिपा लिया।

मनावर टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय ने बताया कि बच्ची को खून आने पर परिवार के लोग उसे गांव के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। तभी वार्ड बॉय ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिवार ने बताया कि बच्ची को खेलते समय सरिया लग गया है। यहां से परिवार बच्ची को बड़वानी के अस्पताल ले जाया गया वहां रातभर बच्ची भर्ती रही। मामला संदिग्ध लगा, इसीलिए पुलिस ने परिवार की एक्टिविटीज पर नजर रखी।

गौरतलब है की दूसरे दिन 16 फरवरी को परिवार उसे लेकर बंजारी गांव लौट आया। मां को पता चला कि पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है, तो वह चुपके से थाने पहुंची और सबकुछ बता दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सबसे पहले आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। गांव से भागने की तैयारी कर रहे बच्ची के पिता और ताऊ को भी हिरासत में ले लिया है और इनके खिलाफ घटना छिपाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।