Indore News – त्रिस्तरीय पंचायतों का परिसीमन हेतु संशोधित समय सारणी जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। त्रिस्तरीय पंचायतों का परिसीमन सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 के लिए संशोधित समय सारणी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय के प्रमुख सचिव द्वारा जारी की गई है। जिसमें पंचायतों की सीमाओं में परिवर्तन वार्डों निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन एवं निर्धारण कार्यक्रम तिथिवार संपादित किया जाएगा।ग्राम पंचायतों के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार- प्रारंभिक प्रकाशन 17 जनवरी को संपन्न हो चुका है। इसके पश्चात 11 फरवरी 2022 तक प्रकाशन पर दावे, आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि संपन्न हो चुका है।
जिसके अनुसार नगरीय निकाय में सम्मिलित या पृथक ग्राम या पंचायत किसी सिंचाई परियोजना से डूब में आ गए ग्राम या ग्राम पंचायत पिछले परिसीमन में छूटे गए ग्राम (जो वर्तमान में नगरी या पंचायत ग्रामीण क्षेत्र किसी में भी सम्मिलित नहीं है ) ऐसी ग्राम पंचायतों की स्थापना विस्थापन पुनर्गठन किए जाने संबंधी प्रारंभिक प्रकाशन पर दावे आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी भी संपन्न हो चुका है है। प्राप्त दावे आपत्तियों एवं सुझावों पर निराकरण की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। इसके अलावा पुनर्गठन किया जाने संबंधी प्रारंभिक पर दावे आपत्तियां एवं सुझाव उपरांत धारा 3 के अंतर्गत ग्राम पंचायत के गठन का अंतिम प्रकाशन के लिए 21 फरवरी नियत की गई है। प्रकाशन- ग्राम पंचायत के वार्ड का निर्धारण तथा प्रारंभिक प्रकाशन 2 मार्च 2022 को किया जाएगा।

प्रभावित ग्राम पंचायतों के वार्डों के प्रारंभिक प्रकाशन पर दावे आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 मार्च नियत की गई है। प्रभावित ग्राम पंचायत के वार्ड के प्रारंभिक प्रकाशन पर प्राप्त दावे, आपत्ति एवं सुझाव पर निराकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 नियत की गई है। जबकि प्रभावित ग्राम पंचायतों के वार्डो के प्रारंभिक प्रकाशन पर प्राप्त दावे आपत्तियां एवं सुझाव के आधार पर निराकरण एवं अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन 16 मार्च 2022 को किया जाएगा। जनपद एवं जिला पंचायत के लिए जारी संशोधित कार्यक्रम अनुसार- जनपद पंचायत और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण तथा उनके क्षेत्र आदि का प्रारंभिक प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा। जनपद एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि 2 मार्च नियत की गई है। जनपद एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारंभिक प्रकाशन पर दावे आपत्तियां एवं सुझाव के निराकरण हेतु अंतिम तिथि 7 मार्च नियत की गई है। प्रभावित ग्राम पंचायत जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारंभिक प्रकाशन पर प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का निराकरण एवं अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन 10 मार्च को किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।