Indore News – इंदौर में गाड़ियों की फर्जी बीमा पॉलिसी का मामला, शिकायत दर्ज 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं थाना में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है जो फर्जी बीमा पॉलिसी बनाता था। पुलिस ने एक बीमा एजेंट्स के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एजेंट ने एक लोडिंग पिकअप का फर्जी बीमा कर दिया और उस गाड़ी से तीन लोगों की मौत हो गई और जब वाहन का मालिक बीमे का लिए कंपनी पहुंचा तो पता चला कि उसकी बीमा पालिसी फर्जी है, जबकि उसने पूरे पैसे देकर यह पॉलिसी ली थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आवेदक सदाशिव थाने पहुंचा उसने पुलिस को बताया कि वह इंदौर में श्रीविहार कालोनी में रहता है और एक ही कालोनी में निवास करने के कारण गुरुकरणसिंह भाटिया ही उसकी गाड़ियों का बीमा करता है। दो साल पूर्व जून में उसने लोडिंग गाड़ी (एमपी 09 जीजी 8488) का बीमा करवाया था। इस गाड़ी से 13 जनवरी को एक एक्सीडेंट हुआ और तीन लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। सदाशिव ने क्लेम के लिए बीमा कंपनी द न्यू इंडिया इंश्योरेंस से संपर्क किया तो कंपनी ने बताया उसके द्वारा प्रस्तुत पालिसी फर्जी है। कंपनी ने क्लेम देने से इन्कार कर दिया। कंपनी ने सदाशिव को बताया कि पॉलिसी के जो पेपर उसे दिए गए है वह फर्जी है, कंपनी से इस पॉलिसी का कोई लेना देना नहीं है।

इस मामले में  बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सीपीएस छाबड़ा से सर्वे रिपोर्ट बनवाई गई थी। जिसके बाद परिचित हरेंद्र के माध्यम से गुरुकरण को 19 हजार 177 रुपये का भुगतान किया था। गुरुकरण ने हरेंद्र को पालिसी की पीडीएफ बना कर भेज दी। सदाशिव असली पालिसी समझा और प्रिंट निकाल कर गाड़ी में रख ली। लेकिन जब गाड़ी से तीन लोगों की मौत हुई और वह बीमे के क्लैम के लिए कंपनी पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कर ली है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।