Indore News – सेटेलाइट टाउनशिप की संभावनाओं पर करें विचार : अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड श्री तिवारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड आशुतोष तिवारी ने इंदौर सर्किल के विकास कार्यों की समीक्षा
इंदौर। अध्यक्ष मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आशुतोष तिवारी ने कहा कि इंदौर के आस-पास सैटेलाइट टाउनशिप की स्थापना की संभावना पर विचार किया जाएगा। श्री तिवारी विगत दिनों वृत्त कार्यालय इंदौर में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। वृत्त कार्यालय इंदौर के कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन श्री यशवंत कुमार दोहरे डिप्टी कमिश्नर इंदौर द्वारा दिया गया।
श्री तिवारी ने वृत्त कार्यालय इंदौर के इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल को गुणवत्तापूर्वक कार्य करना चाहिए एवं समय पर कार्य पूर्ण हो ऐसा सुनिश्चित करना चाहिए। अगर मंडल इस तरह से कार्य करेगा तो डिपाजिट वर्क अपने आप ही मंडल को प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड के राजस्व की वसूली नियमित की जाये। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा कोविड-19 के कारण उपभोक्ताओं को संपत्ति शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। इस सुविधा का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी संपत्ति का अपसेट मूल्य 50 लाख से कम है एवं संपत्ति का ऑफर लेटर 20 मार्च 2020 के बाद जारी किया गया है। वे अपना संपत्ति शुल्क 31 मार्च तक जमा करा सकते हैं।
मनोज श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक 1, मनोज शेवाले कार्यपालन यंत्री, संजय अग्रवाल कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक दो, शेर सिंह क्लेश कार्यपालन यंत्री संभाग धार, प्रदीप मेहता कार्यपालन यंत्री खंडवा, सभी सहायक यंत्री और उपयंत्री उपस्थित रहे। कौशलेंद्र चतुर्वेदी विशेष कर्तव्य अधिकारी भी उपस्थित रहेl
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।