Crime News Indore – गोल्डन पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

 तेजाजी नगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे खंडवा रोड इंदौर पर कुछ लोग चाकू,टामी व सरिया लिये संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं ।
जो गंभीर वारदात कर सकते हैं । सूचना पर न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे बदमाश संदिग्ध अवस्था मे दिखे, जो आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि आज रात हम सब मिलकर गोल्डन पेट्रोल पंप पर डकैती डालकर रुपये लूट लेगे ।
यदि हमारे काम को कोई रोकने में बीच में आये तो अपने – अपने हथियारों से हमला करना है ।
बदमाशों की इस तरह की डकैती डालने की योजना को नाकाम करते हुवे । पुलिस फोर्स द्वारा बदमाशों की चारो तरफ से घेराबंदी कर पकडा गया ।
जिसमें पकडे गये बदमाश – 1. कृपाल सिंह पिता मगन सिंह 02.प्यार सिंह पिता इंदर सिंह सिकलीकर, 03.बासुदेव पिता अनिल अमोलिया, 04.लोकेश पिता विष्णु चौहान  05.समय थापा पिता मोहन थापा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपियान से 02 तेज धारदार चाकू ,01 लोहे का सरिया व 01 टामी जप्त की गई ।
आरोपीगणों का उक्त कृत्य अपराध धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपीगण के विरुद्ध थाना तेजाजी नगर इंदौर पर अपराध क्र 128/2022 धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया |

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.डी कानवा , उनि अमृतलाल गवरी , सउनि द्वारका प्रसाद वर्मा ,प्रआर देवेन्द्र परिहार की सराहनीय भूमिका रही  ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।