महादेव सेना द्वारा किया जा रहा सतत महादेव का रुद्राभिषेक
इंदौर | इंदौर के ग्राम पालाखेड़ी में योगी जी को विजय श्री दिलाने हेतु सतत महादेव सेना द्वारा रुद्राभिषेक किया जा रहा है |
संस्कृत कालेज के विद्धवान पंडित भावेश शुक्ला हर्ष दुबे द्वारा यह रुद्राभिषेक संपन्न किया जा रह है जिसमे प्रतिदिन अलग अलग प्रकार का श्रृंगार एवं संत समाजसेवियों का सम्मान किया जा रहा |

महादेव सेना के लाखनसिंह तँवर ने बताया कि आज रुद्र अभिषेक में निर्मल अखाड़ा उज्जैन के संतों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी इंदरसिंह चावड़ा जी का श्रीफल भगवा से सम्मान किया गया ओर सभी ने महामृत्युंजय का जप करके योगी जी पुनः मुख्यमंत्री बने महादेव जी से सभी ने प्रार्थना की |
रुद्राभिषेक में लाखन सिंह तंवर महादेव सेना विजेन्द्र सिंह चौहान रोहित कश्यप गजेन्द्र सिंह चौहान योगेश सिंह सिसोदिया रत्नेश सेन आदि समाज बंधु शामिल रहे |