Indore News – आज इंदौर से होगा फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” का शुभारंभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मुख्यमंत्री श्री चौहान व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर की उपस्थिति में आयोजित होगा वृहद कार्यक्रम

इंदौर | भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” का शुभारंभ 26 फरवरी को किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में होगा। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, उद्यानिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
“मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान एक अनूठी पहल है, जिसके अंतर्गत पीएमएफबीवाई में नामांकित किसानों को ग्राम पंचायत/ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से फसल बीमा पॉलिसियों की हार्ड कॉपी वितरित की जाएगी। यह अभियान “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा, जहां पीएमएफबीवाई को लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य योजना के तहत नामांकित सभी ऋणी और गैर-ऋणी किसानों तक पहुंचना एवं उन्हें फसल बीमा के बारे में जागरूक कराना है।
इंदौर जिले की सांवेर तहसील के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक किसानों द्वारा भाग लिया जाएगा। इस दौरान कुछ किसानों को अतिथियों द्वारा फसल बीमा पॉलिसी सौंपी जाएगी। यहां कृषि मेले के माध्यम से किसानों को कृषि में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती और किसानों के लाभ के लिए कई सरकारी योजनाओं की जागरूकता संबंधी लघु फिल्मों का भी प्रसारण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पीएमएफबीवाई ने अपने कार्यान्वयन के 6 साल पूरे कर लिए हैं। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी 2016 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से किया था। पिछले 6 वर्षों में इस योजना के अंतर्गत लगभग 36.5 करोड़ किसान आवेदकों का बीमा किया गया है और मुआवजे के रूप में 1.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक के दावों का भुगतान बीमित किसानों को किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।