डॉ. रूपा व्यास अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुणे में “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” से होंगी सम्मानित 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राजस्थान। राष्ट्रीय शिक्षक संघ संचेतना द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की स्मृति में मातृशक्ति का पंचम समारोह शिक्षा स्थली पूना विश्वविद्यालय,पुणे (महाराष्ट्र) में आगामी मार्च माह 2022 को देश की आदर्श महिलाओं को जो शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, संगीत, योग,चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी हैं, जिन्हें भव्य समारोह में अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के लिए चयन समिति के परामर्श से राष्ट्रीय महासचिव डॉ.प्रभु चौधरी ने सूची जारी की।

 उपर्युक्त सम्मान के अंतर्गत देश की 5 महिलाओं का चयन “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” हेतु किया गया है,जिनमें राजस्थान से रावतभाटा की डॉ. रूपा व्यास को चयनित किया गया है,जो कि राजस्थान वासियों के लिए गर्व का विषय है। इस संस्था द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. रूपा राजस्थान की प्रथम महिला बन गई हैं। रूपा को यह सम्मान उनके शैक्षिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि रूपा व्यास,ब्राज़ील व बांग्लादेश द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि,
उपराष्ट्रपति द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सावित्री बाई फुले सम्मान (बेंगलुरु), इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड (राजस्थान), सुभद्रा कुमारी सम्मान (प्रयागराज), ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड(हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड (दिल्ली), नारी रत्न सम्मान, सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। रूपा व्यास बदलाव मंच राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संस्था की अध्यक्षा, कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका, न्यूज़ एंकर, मोटिवेशनल स्पीकर,गायिका व समाज सेविका हैं। उन्हें राजस्थान गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धियों पर सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।