indore News – प्रभाषचंद्र त्रिवेदी स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा : मोनिका और मुदित को दोहरी सफलता 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आदित्य, श्रेय, दिलीप और पवन को भी खिताब
इन्दौर। इन्दौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित प्रभाष चंद्र त्रिवेदी स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा में मोनिका चौहान और मुदित जुमनानी ने दोहरी सफलता हासिल की। आदित्य सिंह ने पुरुष एकल एवं दिलीप धनवानी और पवन प्रजापति ने 45+ युगल खिताब जीता। श्रेय जैन और मुदित जुमनानी पुरुष युगल में एवं मोनिका चौहान महिला एकल में विजेता रहे। सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर (आडिट) नीरुवकुमार मलिक के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण हुआ।
नेहरू स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हुई इस स्पर्धा में बालाजी बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ियों के बीच हुए पुरुष एकल फाइनल में आदित्य सिंह ने विभोर चंद को 13-21, 21-16, 21-15 से  हराया। महिला एकल फाइनल में दूसरे क्रम की मोनिका चौहान ने ऐश्वर्या श्रीवास्तव को 18-21, 21-14, 21-13 से पराजित किया। मिश्रित युगल फाइनल में मोनिका चौहान और मुदित जुमनानी ने साक्षी तोमर और गौरव योगी को आसानी से 21-7, 21-7 से हराया। मुदित जुमनानी और श्रेय जैन ने पुरुष युगल फाइनल में दूसरे क्रम के नितिन लश्करी और अंकित मोहता को 21-14, 17-21, 21-18 से कड़े संघर्ष में पराजित किया। 45+युगल फाइनल में पहले क्रम के दिलीप धनवानी और पवन प्रजापति ने दूसरे क्रम के मनीष त्रिवेदी और अम्बरीष नाडकर को 21-7, 21-18 से हराया।
सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर (आडिट)नीरुवकुमार मलिक के मुख्य आतिथ्य, सेंट्रल एक्साइज असिस्टेंट कमिश्नर श्याम मंगल और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर पी सम्पथ कुमारन, पंकज दीक्षित के विशेष आतिथ्य में पुरस्कार वितरण किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत चौबे, रेसीडेंसी क्लब खेल सचिव शेखर तिवारी, पूर्व राज्य विजेता संजीवनी ढवले, वंदना देवगिरिकर, सुभाष खमरोला, विजय रांगणेकर, इन्दौर जिला बैडमिंटन संगठन कार्यकारी अध्यक्ष किशन ओझा, सचिव आर.पी.सिंह नैयर, सह सचिव धर्मेश यशलहा, स्पर्धा सचिव मनीष त्रिवेदी  आदि भी मौजूद थे। ऐश्वर्या श्रीवास्तव, प्राची चौबे, अमित त्रिवेदी और साक्षी तोमर को विशेष पुरस्कार दिया गया। मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलाहा ने आभार व्यक्त किया। श्रीमती शक्ति त्रिवेदी ने संचालन किया।
माधव क्लब के खिलाड़ियों ने तीन खिताब जीते, बालाजी बैडमिंटन एकेडमी, निपानिया के तीन खिलाड़ी फाइनल खेले, किशन ओझा, स्पर्धा के  मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलाहा और अंपायरों को भी सम्मानित किया गया। इंदौर में इस साल की यह पहली खुली बैडमिंटन स्पर्धा है, मुकाबले योनेक्स फेदर शटल कॉक से हुए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।