Crime News Indore – घर में अकेली महिला को घर में घुसकर मारे चाकू

sadbhawnapaati
2 Min Read

जिले के राऊ में एक महिला को उसके घर में घुसकर चाकू मारे गए। राऊ में महिला को चाकू मारे।
पुलिस के अनुसार महिला का नाम कृष्णा रसाले है। महिला को अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर चाकू मारे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

राऊ के संजय नगर में रहने वाली 28 वर्षीय कृष्णा नाम की महिला को घर मे घुसकर दोपहर में अज्ञात बदमाश ने चाकू मारा। उसे उपचार के लिए परिवार के लोग तत्काल चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे।

महिला ने शुक्रवार शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ा। वारदात के समय घर पर महिला अकेली थी। महिला का पति नौकरी पर गया था। पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

खजराना इलाके में बदमाश ने वकील पर हमला, बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए

शहर के खजराना थाना क्षेत्र के फारूखी चौराहे पर अधिवक्ता सैयद अली को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गाड़ी से कट लगने की बात पर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

इस बीच बदमाश ने वकील पर चार से पांच बार चाकू से वार कर दिया। घायल वकील को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Share This Article