Crime News Indore – अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आरोपीगणो से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब कुल 10 पेटी तथा 02 पेटी देशी शराब, इस प्रकार कुल 12 पेटी शराब बरामद की गई जिनका बाजार मूल्य 03 लाख 75 हजार रुपये है। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार भी जब्त की गई।

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु सघन अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 05.02.2022 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी तेजाजी नगर व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये लिम्बोदी गेट पर एक बलेनो कार जब्त कर गिरफ्तार किया गया |
जिसमे से ब्लेंडर प्राइड विस्की की 12 बाटल (कुल कीमत 18000 रुपये), सिग्नेचर विस्की की 12 बोतल (कुल कीमत 18000 रुपये), रॉयल स्टैग व्हिस्की की 12 बोतल (कुल कीमत 12840 रुपये), वेलेंटाइन स्कॉच विस्की की 12 बोतल (कुल कीमत 30000 रुपये), एब्सोल्यूट वोदका की 12 बाटल (कुल कीमती 28080 रुपये), प्लेन देशी मदिरा की 100 क्वार्टर (कीमत 7500 रुपये) होना पाया गया।

उपरोक्त घटना पर आरोपी नवीन सबलानी पिता बलराम सबलानी, उम्र 38 साल, नि. 74 ए शिवधाम कालोनी, लिम्बोदी इंदौर के खिलाफ थाना तेजाजी नगर ने अपराध क्रमांक 150/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का केस कायम कर विवेचना में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मै अपने दोस्त मो.शाहिद पिता अब्दुल शकूर कादरी के साथ मिलकर अवैध शराब लाकर इंदौर शहर की विभिन्न कालोनियों मे घर घर जाकर सप्लाई करते हैं।
प्रकरण में आरोपी के साथी मो.शाहिद कादरी पिता अब्दुल शकूर कादरी उम्र 44 साल नि.117 सिल्वर पैलेस कालोनी खजराना इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से ब्लैक लेबल स्कॉच विस्की कुल 44 बाटल ,वेलेंटाइन की 1 बोतल एवं एब्सलूट वोडका की 7 बोतल व मंकी सोल्डर स्काच 6 बाटल कुल कीमत करीब 2,60,800 रुपये बरामद की गई।

इस प्रकार आरोपियों से विभिन्न ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 2 पेटी देशी शराब की कुल 12 पेटी अवैध शराब (कीमती 03 लाख 75 हजार रुपये) व एक ग्रे कलर की बलेनो कार क्रमांक MP09CS1764 कीमती 06 लाख रुपये जब्त की गई।

आरोपियों से घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।