Indore News – आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं, एआईसीटीएसएल देगा सुविधा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर | इंदौर में महिला दिवस पर महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकेंगी। एआईसीटीएसएल की बसों में यह सुविधा दी जा रही है।
नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस बारे में कहा है कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। सिटी बसों, आई बसों व इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इंदौर शहर में यात्रा के लिए यह सुविधा रहेगी।

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इसकी जानकारी दी है। पाल ने बताया कि महिला दिवस पर एआईसीटीएसएल की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी।

यह  सुविधा केवल 8 मार्च के लिए ही रहेंगी और महिलाएं इंदौर में बिना टिकट लिए आई बस, सिटी बस में सफर कर सकेंगी।
बता दें कि एआईसीटीएसएल द्वारा इंदौर में करीब 300 से ज्यादा सिटी बस, आई बस और इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं। रोज करीब एक लाख से ज्यादा यात्री इनमें सफर करते हैं।
एआईसीटीएसएल की बसों में महिला यात्रियों की संख्या करीब 30 प्रतिशत है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रालामंडल अभयारण्य में भी महिला पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।