मप्र शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के युवा अधिक से अधिक ले – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देपालपुर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा  समाज के प्रत्येक तबके के लिये अनेको योजनाएं चलाई जा रही है। शासन की चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ समाज के युवा अधिक से अधिक ले।
उक्त उद्गार मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जूना गुजराती दर्जी समाज कडछा ट्रस्ट के पदाधिकारियों जे शपथ विधि समारोह मे व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि संत टेकचंद जी महाराज ने समाज को एक नई दिशा दी है। उनके अनुसरण पर हम सभी को चलना चाहिये।
श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज कड़छा ट्रस्ट का शपथ विधि समारोह  रविवार को सम्पन्न हुआ जिसमे निर्वाचन  अधिकारी का सम्मान भी किया गया।

मप्र शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के युवा अधिक से अधिक ले – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव

उक्त जानकारी देते हुवे दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के सुनील सोलंकी ने बताया कि दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज चुनाव में निर्वाचित नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष मोहनलाल चौहान, सचिव नरेंद्र पड़िहार, कोषाध्यक्ष मनीष सोलंकी व ट्रस्टी गण रूपकिशोर सोलंकी, रमेश चंद्र डाबी, धनराज माहेश्वरी, गोपाल परमार, हेमराज सोलंकी, महेश चौहान, शांतिलाल पंवार व सुभाष गोयल को निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल परमार ने शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट चुनाव के निर्वाचन में अहम भूमिका निभाने तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल परमार का मंत्री यादव ने सम्मान पत्र भेटकर सम्मान किया। वही ट्रस्ट द्वारा समाज के पत्रकार बंधुओ का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में देपालपुर सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट, राजस्थान सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण चौहान ने किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।