नड्डा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बाबा के दर्शन किए।
इंदौर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को इंदौर पहुंचे। यहां उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
चार्टर प्लेन के लैंड करते ही सीधे वे रैली के लिए ओपन जीप सेल निकले। इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पत्नी के साथ आज उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा का मप्र आगमन पर मां अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में विमानतल पर आत्मीय स्वागत- अभिनंदन किया।
वहीं KOO पर भी शिवराज सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने KOO पर लिखा कि, भगवान महाकाल की मा.श्री जेपी नड्डा जी, श्री वीडी शर्मा जी के साथ सपत्नीक पूजा-अर्चना कर जगत के मंगल,कल्याण के लिए प्रार्थना की।

यहां जेपी नड्डा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बाबा के दर्शन किए।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माता अहिल्याबाई जी की नगरी इंदौर, मध्य प्रदेश पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत और वंदन देखकर मन अभिभूत है।


