अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2022

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

– म.प्र. की अंजली वर्मा ने लॉन टेनिस में जीता तीसरा स्वर्ण पदक
–  खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

भोपाल(ईएमएस)। अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 14 मार्च, 2022 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की लॉन टेनिस खिलाड़ी सुश्री अंजली वर्मा ने अपने जोड़ीदार रोहित रावत के साथ मिलकर मिक्स डबल्स में महाराष्ट्र की खिलाड़ी जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2022

यह पहली बार है कि म.प्र. की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के वूमेन सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
अंजली वर्मा वर्ष 2013 की विक्रम अवार्डी खिलाड़ी है तथा वह सहायक ग्रेड-3 के पद पर मंत्रालय में कार्यरत है। अंजली वर्मा ने 50 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर 25 से ज्यादा पदक अर्जित किए है।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में अंजली वर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें लॉन टेनिस के तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।