इंदौर हिंदी समाचार – Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News – 1

 

‘स्वस्थ बालक, बालिका स्पर्धा’’ का आयोजन 21 से 27 मार्च तक

इंदौर। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार समुदाय की स्वास्थ्य  एवं पोषण विषयों पर भागीदारी एवं ‘’सुपोषित भारत’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ‘स्वस्थ बालक, बालिका स्पर्धा’’ का आयोजन 21 से 27 मार्च की अवधि में किया जायेगा।

जिससे बच्चों के पोषण संबंधी विषय में सामुदायिक सहभागिता से बेहतर प्रयास एवं परिणाम संभव है। प्रत्येक बच्चे के माता-पिता की बच्चों के पोषण संबंधी जागरूकता, बच्चे के पोषण स्तर की परिवार स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करती है एवं समाज में परिवार स्तर पर बच्चों की अतिरिक्त देखभाल स्वस्थ बच्चों  की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ माता-पिता/अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों के पोषण के प्रति सजग करती है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्यन आंगनवाड़ी सेवाओं से छूटे क्षेत्र के 6 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को भी अभियान अन्तर्गत सम्मिलित कर समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों में बच्चों के पोषण के प्रति परिवार एवं समुदाय को जागरूक करना एवं स्वस्थ रहने हेतु परिवार एवं बच्चों में स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
अनकवर्ड क्षेत्र के लिए विभिन्न अशासकीय संस्थाओं के समन्वय से उन्हें शारीरिक माप एजेंसी नामांकित कर पोषण ट्रैकर एप में पंजीकृत कर बच्चों के शारीरिक माप हेतु जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।
 

Indore News – 2

 

इंदौर के किसान संतोष सोमतिया के लिए संजीवनी बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना


योजना के तहत संतोष को 26 हजार 725 रुपये का मिला मुआवजा
इंदौर। इंदौर के किसानों के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आपदा के समय राहत का कार्य कर रही है। जिले के खुड़ैल ग्राम निवासी संतोष सोमतिया भी इन्हीं किसानों में शामिल है।
संतोष सोमतिया द्वारा फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2020-21 में उनकी लगभग 7 बीघा में बोई गई सोयाबीन की फसल का बीमा कराया गया था।
उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण उनकी फसल खराब हो गई थी। तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने उनके लिये संजीवनी के रूप में कार्य किया। उन्हें योजना के तहत 26 हजार 725 रूपये का मुआवजा प्राप्त हुआ।
संतोष सोमतिया बताते है कि इस योजना के आरंभ होने से पूर्व किसी प्राकृति आपदा के आने पर फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
उनके दैनिक जीवन यापन में भी कठिनाइयां आती थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजना एक सौगात के रूप में प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि अब फसल खराब होने के पश्चात फसल बीमा से किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिल जाता है। इससे किसानों को ना केवल आर्थिक रूप से निजात मिली है, बल्कि मांसिक तनाव से भी राहत मिली है।
संतोष सोमतिया बताते है कि इस योजना की विशेषता यह है कि हितग्राहियों को पैसे के लिये परेशान नहीं होना पड़ता। शासन द्वारा फसल बीमा का पैसा सीधा किसानों को खातों में डाला जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान को फसल बीमा राशि के लिये धन्यवाद प्रकट किया।
 

Indore News – 3

 

डीएलसीसी की बैठक 16 मार्च को

इंदौर। कलेक्टर श्री मनीष सिंह अध्यक्षता में  जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति डीएलसीसी की बैठक 16 मार्च को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 4 बजे आयोजित की जायेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।