मुख्यमंत्री ने सरवटे बस स्टैंड का शीघ्र उद्घाटन करने के निर्देश – मुख्यमंत्री

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाए इंदौर की गेर

इंदौर। इंदौर की गेर सर्व प्रसिद्ध है। रंगपंचमी पर शहर में गेर का भव्य आयोजन किया जाए। इसे पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाए। यह बात आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर के अल्प प्रवास के दौरान कही।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को इंदौर में गेर आयोजन हेतु निर्धारित रूट के बारे में जानकारी दी और बताया कि रंगपंचमी पर गेर के आयोजन हेतु सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल को निर्देश दिए कि गेर के आयोजन के पश्चात सफाई का कार्य भी नगर निगम द्वारा कम से कम अवधि में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 एवं 7 स्टार रेटिंग सर्वे हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाए। इंदौर शहर को पुनः स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए कोई कसर ना छोड़ी जाए।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का उद्घाटन कराए जाने के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए निर्देश दिए कि जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु सरवटे बस स्टैण्ड का उद्घाटन शीघ्र कराया जाए।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को इंदौर एयरपोर्ट पर सिटी बस ऑपरेटर्स द्वारा इंदौर शहर में संचालित 61 लोक परिवहन सिटी बस सेवा के कोविड-19 महामारी के कारण रोड टैक्स एवं पेनल्टी माफ करने के संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।