आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त आरोपी ललित उर्फ लल्ला निरगुडे रासुका में निरुद्ध, कलेक्टर ने जारी किये आदेश  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। इन्दौर जिले में लगातार आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त पाए गए आरोपी ललित उर्फ लल्ला पिता हीरालाल निरगुडे को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत निरूद्ध करने के आदेश जारी किये है। उक्त आरोपी के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक अपराध पंजीबद्ध है।
बताया गया है कि आरोपी ललित उर्फ लल्ला पिता हीरालाल निरगुडे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लगातार आम लोगों का रास्ता रोकना, अवैध हथियार रखने, लूट करना, अडीबाजी कर अवैध वसूली करने, आगजनी कर जान से मारने की धमकी देने, घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट कर शरीर पर चोट पहुँचाने, प्राण घातक हमला कर मानव जीवन को संकट में डालने जैसे अपराधों को अंजाम देता था।
आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के कारण शहर की आम जनता एवं व्यावसायिक व्यक्तियों में काफी दहशत का माहौल पैदा होकर लोक शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होता जा रहा था।
आरोपी के आपराधिक आतंक से आम जनता, रहवासीगण, राहगीर एवं खासतौर पर व्यावसायिक लोग अत्यंत भयभीत होकर अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे थे। आरोपी के विरूद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई परन्तु अनावेदक की गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया।
पुलिस उपायुक्त (जोन-4) जिला इन्दौर के प्रतिवेदन एवं थाना प्रभारी भंवरकुआं के कथन से सहमत होते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा ललित उर्फ लल्ला पिता हीरालाल निरगुडे, उम्र 20 साल निवासी 101, बंशीधाम कालोनी, पिपलियाराव भंवरकुआं जिला इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार करने के आदेश प्रदान किए गए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।