कोरोना का प्रभाव कम होते ही चला आया अपनों के बीच अपना भोंगर्या मनाने – मुख्यमंत्री श्री चौहान

sadbhawnapaati
4 Min Read

इंदौर |  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जनजाति समाज के पारंपरिक लोक उत्सव भोंगर्या में शिरकत करने बड़वानी के सबसे दुर्गम क्षेत्र के विकासखंड पाटी मुख्यालय पहुंचे।
उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी थीं। वनवासियों की पारंपरिक वेशभूषा पहने मुख्यमंत्री ने जनजाति बंधुओं के साथ उनके उल्लास में सम्मिलित होते हुए कहा कि कोरोना के चलते वे अपने जनजातीय भाई-बहनों से मिलने की लंबे अरसे से बाट जोह रहे थे।
जैसे ही कोरोना कंट्रोल हुआ वैसे ही वे अपनों के बीच अपना भोंगर्या मनाने चले आए। इस दौरान उन्होंने जनजातीय बंधुओं एवं जिले से कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल तथा राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल से कहा 2 साल बाद कोरोना कंट्रोल हुआ है, इसलिए दिल खोलकर उत्सव मनाने का अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है।
इस पर्व में ढोल-मांदल की गूंज से चारों और उल्लास का वातावरण निर्मित होना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपत्नीक जनजातीय भाई-बहनों के साथ कदम से कदम मिलाकर लय और ताल से नृत्य भी किया।
पाटी के भोंगर्या में पारंपरिक मांदल से गुंजायमान हुआ वातावरण
सुदूर जनजातीय अंचल के विकासखंड पाटी में कोरोना संक्रमण के चलते लंबे अरसे से उत्सव का रंग फीका पड़ गया था, जिसे आज मुख्यमंत्री जी की सपत्नीक उपस्थिति ने भोंगर्या को उल्लास के रंग से सराबोर कर दिया।
आज के इस भोंगर्या उत्सव में 30 से अधिक पारंपरिक वाद्य यंत्रों विशेषकर ढोल, मांदल के साथ युवाओं, महिला-पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी पारंपरिक वाद्ययन्त्र बजाकर उत्सव में आनंद का संचार किया। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी जमकर थिरके।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में निकला पारंपरिक चल समारोह

आज उस समय उत्सव का उल्लास और दुगना हो गया जब जनजातीय बंधुओं के साथ मुख्यमंत्री भी सपत्नीक उमंग का जोश भरने के लिए निकले।
इस दौरान नगर वासियों ने अपने भवनों की छतों से चल समारोह पर पुष्प वर्षा की तथा अपनों के बीच पधारे मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
पारंपरिक साफा एवं तीर कमान भें
ट कर मंत्री ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
भोंगर्या उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने साफा पहनाकर एवं तीर कमान भेंट कर अभिनंदन किया।
जनजातीय भाइयों ने भरी कुर्राटी,  मुख्यमंत्री ने बजाया ढोल
कोरोना के कारण लंबे समय बाद हो रहे इस लोक संस्कृति का भोंगर्या पर्व पर जहां जनजातीय भाइयों ने अपने मूछों पर ताव देते हुए कुर्राटी भरकर कोरोना पर विजय का जय घोष किया, वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनजाति संस्कृति में विशेष स्थान रखने वाले मांदल को बजा कर वातावरण को पूरी तरह लोक संस्कृतिमय कर दिया।
Share This Article