होली का जश्न हुआ जानलेवा : हाथ में चाकू लिए कर रहा था डांस, गई जान, वीडियो वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

घरवालों ने साथ डांस कर रहे दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

इंदौर। हाथ में चाकू लेकर होली का जश्न मनाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। डांस करते-करते गोपाल नाम के युवक ने खुद के सीने में चाकू मार लिया। इसके बाद उसके सीने से खून निकलने लगा और उसकी हालत गंभीर होने लगी। यह देख वहां मौजूद लोग गोपाल को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद कॉलोनी की है। घरवालों ने साथ डांस कर रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
युवक की मौत के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि होली दहन करने के बाद गोपाल गोविंद कॉलोनी में ही दोस्तों के साथ होली खेलने लगा। इस दौरान इन लोगों ने गाना भी चला रखा था और डांस कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान गोपाल और अन्य लोग शराब के नशे में धुत थे। डांस करते-करते अचानक गोपाल ने अपने हाथ में चाकू ले लिया। इसके बाद वह चाकू को सीने में घोंपने की एक्टिंग करने लगा। माना जा रहा है कि नशे में होने के चलते उसे एहसास नहीं हुआ और चाकू सीने में गहरे धंस गया। उसके सीने से खून निकलता देख एक महिला उसके पास पहुंची और चिल्लाने लगी। इसके बाद बाकी लोगों का ध्यान भी उसकी तरफ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान कुछ लोग डांस का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं मृतक गोपाल के परिजनों ने साथ में नाच रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। बाणगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।