राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र की दिव्यांग क्रिकेट टीम मचा रही धूम 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर

इन्दौर। जिला प्रशासन विशेषकर कलेक्टर मनीष सिंह के ‘संवेदनशील सहयोग’ से इन्दौर के दिव्यांगों से बनी मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धूम मचा रही है।
यह अनूठी प्रतियोगिता इन्दौर के एमराल्ड हाइट्स में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल  खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के लिए कलेक्टर मनीष सिंह स्वयं खिलाड़ियों के बीच पहुंचे।
उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वह आगे बढ़े उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बी.सी.सी.आई. द्वारा दिव्यांग क्रिकेट कमेटी का भी गठन किया गया है।
भविष्य में बी.सी.सी.आई. के तहत एक क्रिकेट टूर्नामेंट होने की उम्मीद है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि उम्मीद है कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में इन्दौर के खिलाड़ी शामिल होंगे।
उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं और और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर ही इन्दौर के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधा से युक्त ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई थीं।
इन्हीं ट्राईसिकलों के सहारे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का कल सोमवार को फाइनल मुकाबला है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।