राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का दौरा कार्यक्रम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर. राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल 23 मार्च से 26 मार्च तक इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे बुधवार 23 मार्च को प्रातः 10:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वे प्रातः 11 बजे देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल 24 मार्च को प्रातः 10 बजे इंदौर बायपास रोड पर स्थित लाभ गंगा कन्वेंशन सेंटर में दाल मिल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे।
तत्पश्चात वे प्रातः 11 बजे नेमावर रोड स्थित मालवांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल शनिवार 26 मार्च को प्रात: 10:30 बजे होटल सयाजी अंबेर में रोटरी क्लब मंडल 3040 अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 4 बजे मध्य भारती हिंदी साहित्य समिति के साहित्य समिति सैंटनरी अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 4:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।