इंदौर में उमेद ने राहुल बनकर दोस्ती की, खंडवा में अमजद ने यौन शोषण, पुलिस ने किया केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में नाम बदलकर लड़कियों से दोस्ती के दो मामले सामने आए हैं। इंदौर में उमेद नाम के युवक ने राहुल बनकर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती की। फिर शादी के लिए उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला। वहीं, खंडवा में अमजद ने राहुल शर्मा बनकर नर्स से दो साल तक शोषण किया।  

इंदौर: नाबालिग के सामने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त शांतिनगर निवासी उमेद पर राहुल बनकर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती करने का आरोप है।

दोनों में बातचीत होने लगी और फिर प्रेम भी हो गया। उमेद ने लड़की से कहा कि वह शादी करना चाहता है। लड़की ने रजामंदी दी तो उमेद ने धर्म बदलने की शर्त रख दी।
बाद में पता चला कि जिसे लड़की राहुल समझ रही थी, वह उमेद है। पुलिस ने बताया कि उमेद और लड़की की दोस्ती मार्च 2021 में हुई थी। लड़की ने मोबाइल नंबर भी उमेद को दिया था।
कुछ समय बाद उमेद ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजनों ने लड़की को मामा के घर भेज दिया था। इस दौरान आरोपी उसके परिवार को परेशान करता रहा।

दो दिन पहले लड़की घर लौटी तो उसने जबरदस्ती उसे साथ ले जाने की कोशिश की। परिवार ने हिंदूवादी संगठन के सदस्यों की मदद ली और नाबालिग ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। उमेद खान पर पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

अमजद ने राहुल बनकर दिया धोखा

खंडवा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। अमजद नाम के हार्डवेयर इंजीनियर ने राहुल शर्मा बनकर एक नर्स से दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दो साल तक यौन शोषण करता रहा।
शादी की बात निकली तो पता चला कि वह राहुल शर्मा नहीं, बल्कि अमजद है। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने अमजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला मोघट रोड थाने का है।
पीड़िता एक अस्पताल में नर्स है। अमजद कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर है। इनकी मुलाकात दो साल पहले अस्पताल में हुई थी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाई और खुद का नाम राहुल शर्मा बताया।
आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया, उसे शादी का वादा कर उसका यौन शोषण भी किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के लिए कहा तो अमजद पहले तो आनाकानी करने लगा।
जब उसके बारे में युवती ने अपने स्तर पर जानकारी निकाली तो पता चला कि वह राहुल नहीं अमजद है। सच जानने के बाद पीड़िता व अमजद के बीच जमकर विवाद हुआ।
तब आरोपी ने पीड़िता से कहा कि मैं दूसरी पत्नी भी रख सकता हूं, शादी कर भी लूंगा अगर तुम धर्म बदल लो तो साथ रह लेंगे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।