इंदौर में वर्दी का रौब : ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने पर सब इंस्पेक्टर ने जड़ा रिक्शा चालक को चांटा, वीडियो वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक को थप्पड़ मारता दिख रहा है। रिक्शा चालक की गलती थी कि उसने रेड सिग्नत तोड़ा था। मामले में शिकायत नहीं होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार ये वीडियो रसोमा चौराहे का बताया जा रहा है। गुरुवार को इस चौराहे पर जब सब इंस्पेक्टर बलराम दीक्षित ड्यूटी कर रहे थे तो एक ई-रिक्शा चालक वहां से निकला। वह जब चौराहा पार कर रहा था तब सिग्नल लाल हो गया और जल्दबाजी में रिक्शा सब इंस्पेक्टर से टकरा गया।

इस पर सब इंस्पेक्टर दीक्षित रिक्शा चालक को गाड़ी से उतारकर चौराहे की तरफ ले गए और वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। रिक्शा चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उसको जोरदार थप्पड़ मारा।
थप्पड़ की मार ऐसी थी कि चालक दर्द से कराहा उठा और और गाल पकड़कर अपनी गाड़ी की तरफ आ गया। ई-रिक्शा चालक का नाम बालकृष्ण बताया जाता है।

गुरुवार दोपहर में रसोमा चौराहे पर जब ट्रैफिक कर्मी रिक्शा चालक की पिटाई कर रहा था। तभी यहां मौजूद एक राहगीर ने बीच-बचाव की कोशिश करते हुए पीटने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने उनकी भी एक ना सुनी।

ई रिक्शा चालक का 500 रुपये का चालान भी काटा गया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन शिकायत नहीं होने की वजह से पुलिस अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
 गौरतलब है कि इंदौर पुलिस का किसी को पीटते हुए पहला वीडियो सामने नहीं आया है, बल्कि ऐसी कई घटनाओं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले ही एक वीडियो सामने आने के बाद बाणगंगा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।