खेलो इंडिया वुमन हॉकी लीग-2021/22 (अंडर-21)

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ने खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर) को 3-2 से हराया

भोपाल। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वुमन हॉकी लीग 2021/22 (अंडर-21) का फायनल फेज आयोजित किया जा रहा है।

इस फेज के दो पूल में 10 टीमें भागीदारी कर रही है। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी को पूल-ए में रखा गया है। आज खेले गए पूल-ए के मैच में म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ने खालसा हॉकी अकादमी को 3-2 से परास्त किया।

आज खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में खालसा हॉकी अकादमी की कप्तान सिमरनजीत कौर ने अपनी टीम के लिए पहला फील्ड गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। इसी क्वार्टर के 14वें मिनट में खालसा हॉकी अकादमी की खिलाड़ी सोनी ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी।
मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट तथा तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में म.प्र. अकादमी की कप्तान स्वाति ने एक-एक फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया।
मैच के आखिरी क्वार्टर के अंतिम क्षण के 60वें मिनट में म.प्र. अकादमी की खिलाड़ी सोनिया कुमरे ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम को 3-2 से विजय दिलायी।

म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम ने 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप-ए में 7 अंक अर्जित कर लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि लीग में 23 मार्च को म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम ने जय भारत हॉकी अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से परास्त किया तथा 24 मार्च को म.प्र. महिला हॉकी अकादमी का स्पोर्ट्स होस्टल भुवनेश्वर की टीम से मुकाबला 3-3 से बराबर रहा।
खेलो इंडिया वुमन हॉकी लीग (अंडर-21) का पहला फेस 15 से 21 दिसंबर, 2021 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर थी।
इसका दूसरा फेस लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेला गया जिसमें म.प्र. महिला हॉकी अकादमी की टीम 11 अंक हासिल कर ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रही थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।