तेज रफ़्तार से फिर एक परिवार उजडा :किड्स कॉलेज की बस ने पिता के साथ बेटी और बेटे की एक्सीडेंट में ली जान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर.  इंदौर के सुपर कॉरिडोर इलाके में मंगलवार दोपहर किड्स कॉलेज की बस ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया।
दर्दनाक हादसे में दोपहिया सवार बेटा-बेटी समेत पिता की मौत हो गई। स्कूली बस में सवार कुछ बच्चों को भी चोट आई है।
इनमें 9वीं के दो छात्र राघव और हिमांशी घायल हुए हैं। हादसे के वक्त पिता अपने बेटे के साथ बेटी का इलाज कराने के लिए नंदा नगर स्थित अस्पताल जा रहा था।
गांधीनगर टीआई संतोष यादव के मुताबिक मृतक का नाम लक्ष्मण पिता रामेश्वर साहू निवासी पीथमपुर है। वहीं इस हादसे में उनकी 20 वर्षीय बेटी काजल और 16 वर्षीय बेटे विपिन की भी मौत हो गई
लक्ष्मण के भतीजे हीरामन साहू ने बताया कि तीनों घर से खाना खाने के बाद निकले थे। काजल को पैर में कुछ तकलीफ थी। उसी का चेकअप कराने तीनों जा रहे थे।

पीथमपुर की निजी कंपनी में थे मशीन ऑपरेटर

परिवार के मुताबिक मृतक लक्ष्मण पीथमपुर की टीम टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करते थे।

वहीं उनकी बेटी काजल 12वीं और बेटा विपिन 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। परिवार में अब सबसे छोटा बेटा निखिल और पत्नी सुनीता बचे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।