MP Top Hindi News – मध्यप्रदेश समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

MP News – 1

मुख्यमंत्री 6 अप्रैल को प्रदेश के युवाओं से करेंगे संवाद

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं से 6 अप्रैल को संवाद करने जा रहे है, इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कहा गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री की प्रदेशभर के सरकारी और निजी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से वीडियो कांफ्रेसिंग पर चर्चा भी हो चुकी है। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने भी प्रदेशभर के विश्वविद्यालय को परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव न करने के निर्देश दिए है। विश्वविद्यालय की मानें तो कॉलेजों को परीक्षा आयोजित करने के अलावा कार्यक्रम का प्रसारण भी करवाना है।

 

MP News – 2

दस जिलों में सघन मिशन इंद्रधनुष-4 अभियान आज

भोपाल। प्रदेश में टीकाकरण से ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर ड्यूलिस्ट अनुसार पूर्व टीकाकृत करने हेतु “सघन मिशन इंद्रधनुष-4” अभियान प्रारंभ है। अभियान में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए 4 अप्रैल और 7 मई को को यह विशेष अभियान होगा। प्रदेश के 10 जिलों क्रमश: जबलपुर, छिन्दवाड़ा, मण्डला, सिवनी, सतना, सागर, दमोह, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में इन तिथियों को टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

 

MP News – 3

10 अप्रैल तक बिजली बिल बांटने पर रोक, कोरोना काल के बिजली बिलों में छूट को समायोजित करने की कवायद

भोपाल। कोरोना काल के दौरान बिजलों बिलों में छूट देने के लिए सरकार ने बिल बांटने की प्रक्रिया को 10 अप्रैल तक रुकवा दिया है। इसके बाद बिजली कंपनियों ने भोपाल शहर समेत प्रदेश भर में बिल बांटने पर रोक लगा दी है।

यह रोक बिलों को छूट के अनुरूप अपडेट करने के लिए लगाई है। बिलों में छूट उन उपभोक्ताओं को दी जानी है, जिन पर 31 अगस्त 2020 तक बकाया था। प्रदेश में ऐसे बकायादारों की संख्या 88 लाख है, जिनका 6400 करोड़ रुपये माफ होना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में विधानसभा में यह घोषणा की थी। अब इस घोषणा का पालन करने के लिए शनिवार शाम को ही सरकार की तरफ से बिजली कंपनियों को कहा गया है कि अप्रैल माह में ही पात्रता रखने वाले 100 फीसदी उपभोक्ताओं को छूट दी जाए।

अभी इन उपभोक्ताओं पर उक्त् राशि बकाया दिखाई जा रही है, जो हर माह बिल में जुड़कर आ रही थी।

बिजली कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल माफ किए जाएंगे, उन्हें बिल माफी के प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

ये प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बांटे जाएंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।