कोरोना के नए वेरिएंट XE की भारत में हुई एंट्री, मुंबई में पहला मामला सामने आया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Health News. भारत में बुधवार को मुंबई में कोरोनावायरस वैरिएंट XE का पहला मामला सामने आया। बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार कप्पा वेरिएंट एक मामले का भी पता चला है। वायरस के नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।
जानेंं क्‍या है ये वेरिएंट
बता दें XE एक “recombinant” है जो BA’1 और BA.2 Omicron वेरिएंट का म्यूटेशन है। जब कोई मरीज कोविड के कई प्रकारों से संक्रमित होता है, तो रिकॉम्बिनेंट म्यूटेशन सामने आता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में यूके के विशेषज्ञों ने कहा कि वेरिएंट replication के दौरान अपनी genetic material को मिक्‍सअप करते हैं और एक नया म्यूटेशन बनाते हैं।

230 मुंबई रोगियों के सैंपल जीनोम के लिए भेजे गए थे।

वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कहा शुरुआती दिन के अनुमान बीए 2 की तुलना में 10 प्रतिशत की community growth दर लाभ का संकेत देते हैं, हालांकि, इस खोज को अभी और पुष्टि की जरूरत है। जिन 230 मुंबई रोगियों के सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से 228 ओमाइक्रोन, एक कप्पा और एक एक्सई के लिए पॉजिटिव हैं। कुल 230 रोगियों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि उनमें से किसी को भी ऑक्सीजन या गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं थी। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 12 का टीकाकरण नहीं हुआ था और नौ ने दोनों खुराकें ली थीं।
तेजी से फैलता है
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि नया म्‍यूटेशन जिसे XE नाम दिया गया है वो ओमिक्रानके BA.2 सबवेरिएंट की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।